RSCIT NOTES – Software & Hardware

👉सॉफ्टवेयर क्या है? (What is software)

कंप्यूटर का वह भाग जिसे हम देख सकते हैं परंतु छू नहीं सकते वह सॉफ्टवेयर कहलाता है! software निर्देशों तथा प्रोग्राम की एक श्रंखला है अब यदि हम इस कथन को सरल शब्दों में समझें तो दोस्तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गेम खेलते हैं वह एक सॉफ्टवेयर है, यदि आप फेसबुक या whatsapp इस्तेमाल करते हैं तो वह एक सॉफ्टवेयर है!

👉सॉफ्टवेयर को और आसानी से समझने के लिए इसे तीन भाग में बाटा गया हैं।

System Software

Application Software

Utility Software

👉सिस्टम सॉफ्टवेर क्या है? (What is System software)

ये वो सॉफ्टवेयर होते हैं जो कंप्यूटर को नियंत्रित करने के लिए बनाये जाते हैं| इनका प्रयोग यूजर अपने काम हेतु नहीं करता है | लेकिन कंप्यूटर को चलने में इस सॉफ्टवेयर की काफी आवश्यकता होती है| इतना ही नहीं यदि सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में न हो तो कंप्यूटर एक बेजान चीज के समान है| हम ऐसे भी कह सकते हैं कि सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा के समान होता है| जिसके बिना कंप्यूटर बेजान हो जाता है|

👉एप्लीकेशन सॉफ्टवेर क्या है? (What is Application software)

ये वो सॉफ्टवेयर होते हैं, जिनका प्रयोग हम अपने काम के लिए करते हैं| हर एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का अपना काम पहले से निर्धारित होता है, जैसे कि: फोटो एडिटर (जो केवल फोटो एडिट करने के लिए बनता है), वीडियो एडिटर (इसमें हम केवल वीडियो ही एडिट कर सकते हैं),इसी प्रकार सभी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर अपने अलग काम के लिए बनाये जाते हैं, जिन्हे हम एप्प भी बोलते हैं, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर सिस्टम सॉफ्टवेयर से तालमेल के साथ चलते हैं, ये कंप्यूटर से डायरेक्ट कम्यूनिकेट नहीं करते हैं|

👉यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है? (What is Utility software)

ये सॉफ्टवेयर सभी अन्य सॉफ्टवेयर जैसे कि सिस्टम सॉफ्टवेयर , एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर आदि को व्यवस्थित करने के लिए बनाये जाते हैं| यूटिलिटी सॉफ्टवेयर को सिस्टम सॉफ्टवेयर का हिस्सा माना जाता है लेकिन कोई कोई इसे अलग भी मानता है| यूटिलिटी सॉफ्टवेयर का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण एंटीवायरस होता है जो वायरस को दूर करने और कंप्यूटर को अच्छे से कार्य करने हेतु सुनिश्चित बनाता है|


👉हार्डवेयर क्या है? (What is hardware)

 कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाले वे सभी यान्त्रिक, इलेक्ट्रॉनिक तथा वैद्युत् भाग जिन्हें हम आंखों से देख सकते हैं तथा हाथों से स्पर्श कर सकते हैं, हार्डवेयर कहलाते हैं। जैसे- मॉनीटर, की-बोर्ड, हार्ड-डिस्क, सर्किट, मेमोरी चिप आदि।

👉हार्डवेयर के प्रकार (Types of Hardware in Hindi)

Keyboard (कीबोर्ड)

Mouse (माउस)

Scanner (स्कैनर)

Monitor (मॉनिटर )

CRT Monitor 

LCD Monitor 

Speaker 

प्रिंटर (Printer)

मदर बोर्ड (Mother board)

प्रोसेसर (Processor)

RAM (Random-access memory)

ROM (Read Only Memory)

SMPS (Switched-Mode Power Supply)

👉हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच महत्वपूर्ण अंतर (Difference Between hardware and Software)

सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, स्पीकर आदि हार्डवेयर हैं, जो आमतौर पर कंप्यूटर से जुड़े होते हैं। इसके विपरीत, विंडोज 8, फेडोरा, लिनक्स, माइक्रोसॉफ्ट फोटो, विंडोज मीडिया प्लेयर आदि सॉफ्टवेयर्स के उदाहरण हैं।

कंप्यूटर में हार्डवेयर एक ऐसी चीज है जिसे महसूस किया जा सकता है, छुआ और देखा जा सकता है। दूसरी ओर, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का एक सेट है जिसे हम देख सकते हैं, लेकिन यह मूर्त नहीं है।

कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों घटक एक दूसरे पर निर्भर करते हैं।

सॉफ्टवेयर को विभिन्न श्रेणियों जैसे सिस्टम, एप्लिकेशन और प्रोग्रामिंग के तहत वर्गीकृत किया जाता है। जबकि, हार्डवेयर निम्न प्रकार के होते हैं – इनपुट, आउटपुट, प्रोसेसिंग और स्टोरेज डिवाइस। इन उपकरणों के किसी भी भाग को हार्डवेयर भी कहा जाता है।

हार्डवेयर का उद्देश्य मशीन स्तर के कार्य को करना है जबकि सॉफ्टवेयर हार्डवेयर को निर्देश देता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के अलग-अलग घटक हैं जो कंप्यूटर सिस्टम को चालू करने के लिए संयोजन का काम करते हैं। हार्डवेयर एक भौतिक तत्व है जिसे देखा और छुआ जा सकता है। इसके विपरीत, सॉफ्टवेयर में निर्देशों और डेटा का संग्रह होता है जो हार्डवेयर को कार्य करने देता है।

Most Important Question For RSCIT Exam

1.यदि कंप्यूटर में प्रिंट या स्कैनर जैसी नई डिवाइस अटेच की जाती है तो डिवाइस का प्रयोग किए जाने से पहले इसका ______इंस्टाल किया जाना चाहिए | 


उत्तर : ड्राइवर


2. सॉफ्टवेयर का क्या काम है-


शतरंज खेलना

कम्यूटर चलाना

हार्डवेयर की गणितीय और तार्किक क्षमता को संपन्न कराना

इनमे से कोई नहीं

उत्तर :हार्डवेयर की गणितीय और तार्किक क्षमता को संपन्न कराना


3. माइक्रो मीडिया निम्नलिखित में से किससे संबंधित है-


हार्डवेयर

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर पार्ट

सेवा


उत्तर :सॉफ्टवेयर


4.सॉफ्टवेयर का प्राथमिक उदेश्य डाटा को______ में बदलना होता है -

उतर :- सुचना


5.बैकअप क्या होता है -

उतर :- मूल स्त्रोत से किसी भिन्न डेस्टिनेशन पर कॉपी कर के डाटा का संरक्षण करना


6.दो या अधिक प्रोसेसर द्वारा दो या अधिक प्रोग्रामों का साथ–साथ प्रोसेसिंग कहलाता हैं।


मल्‍टी प्रोग्रामिंग

मल्‍टी टास्किंग

टाइम शेयरिंग

मल्‍टी प्रोसेसिंग


उतर :- मल्‍टी प्रोसेसिंग


7.वह भाषा जिसे कम्‍प्‍यूटर बिना लैंग्‍वेज ट्रांसलेटर प्रोग्राम के समझता है, कहलाती हैं।


अमेरिकन भाषा

मशीनी भाषा

एसेंबली भाषा

उपयुक्‍त तीनों


उतर :- मशीनी भाषा


8.कम्‍प्‍यूटर के संदर्भ में सॉफ्टवेयर का अर्थ है।


फ्लॉपी डिस्‍क

कम्‍प्‍यूटर प्रोग्राम्‍स

कम्‍प्‍यूटर सर्किट

ह्यूमन ब्रेन


उतर :- कम्‍प्‍यूटर प्रोग्राम्‍स


9.एक युटिलिटी सॉफ्टवेयर प्रोग्राम जो मेमोरी के अनावश्‍यक फ्रैग्‍मेंट्स को पहचानता है और डिस्‍क स्‍पेश को पुनर्व्‍यवस्थित करता हैं ताकि आपरेशन इष्‍टतम ढंग से हो सके, कहलाता हैं ।


बैकअप

डिस्‍क क्‍लीनअप

डिस्‍क डीफ्रैग्‍मेंटर

डिस्‍क रीस्‍टोर


उतर :- डिस्‍क डीफ्रैग्‍मेंटर


10.लिनक्‍स (Linux) किस किस्‍म का सॉफ्टवेयर हैं।


शेयर वेयर

कामर्शियल

प्रायराइटरी

ओपन सोर्स


उतर :- ओपन सोर्स


11.कौन सा सॉफ्टवेयर शब्द संसाधन में प्रयोग किया जाता है .


उतर :- पेजमेकर, वर्डस्टार , MS वर्ड


12.कौन सा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर को नियंत्रित करता है ..


उतर :- सिस्टम


rscit exam