RSCIT NOTES - Internet
इंटरनेट एक विशाल नेटवर्क है. जो भिन्न भिन्न कंप्यूटर के मध्य डाटा और सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है| इंटरनेट पर डेटा संचारित करने के लिए भिन्न-भिन्न नेटवर्क उपकरण ट्रांसमीडीया चैनल, केबल सेटेलाईट और प्रोटोकाल का उपयोग किया जाता है| इंटरनेट विश्व के हर हिस्से में लाखों कंप्यूटरों और मोबाइल यंत्रो को आपस में कनेक्ट करता है| इसमे डेटा संचालित करने के लिए विभिन्न प्रकार के एपिल्शंस का प्रयोग किया जाता है|
👉इंटरनेट क्या है ? (What is internet)
इंटरनेट विश्व में फैले सभी कम्प्यूटर्स नेटवर्क का एक समूह है| जो प्रोटोकाल यानि नियमों का उपयोग करते हुए डेटा को पैकेट स्विचिंग के द्वारा स्थानातरण करता है| इसका उपयोग करते हुए विश्व के किसी कोने में बैठा व्यक्ति किसी दुसरे व्यक्ति के पास सूचनाएँ भेज सकता है| इन्हें नेटवर्कों का नेटवर्क भी कहा जाता है| जो आपस में इनफार्मेशन शेयरिंग के लिए किसी न किसी माध्यम से जुड़े रहते है| इंटरनेट का उपयोग कहाँ कहाँ किया जाता है| (USE OF INTERNET)
कम्युनिकेशन
रिसर्च
एजुकेशन
फाइनेशियल ट्रांजेशन
रियल टाइम अपडेट
ऑनलाइन शोपिंग
👉इंटरनेट का इतिहास ? (History of the Internet)
इंटरनेट की शुरुआत सन् 1969 में America के (Advance Research Project Agency Network) यानी ARPA ने रक्षा विभाग के लिए किया था | ARPA ने तब एक computer का ऐसा network बनाया था| जिस से युद्ध के दौरान सैनिको को गोपनीय सूचनाये दे सके| फिर इसके होने वाले फायदे को देखकर इसको अलग अलग संस्थाओं में प्रयोग किया गया और आज धीरे धीरे सारे देश के network आपस में जुड़ गए है और जब सारे देश के network मिल गए तो एक बहुत बड़ा network बन गया जिसे इन्टरनेट कहा जाता है |
👉इन्टरनेट काम कैसे करता है ? (How does the internet work)
चलिए अब जानते है की आखिर इन्टरनेट काम कैसे करता है |आप सब लोग Google तो इस्तेमाल करते ही होगे | Google से कुछ भी पूछ लो दुनिया की सारी न्यूज़ 2 second में आपके सामने रखा देता है लेकिन आपको शायद यह नही पता होगा की इन दो second में क्या क्या होता है |जब आप google पर कोई चीज सर्च करते है तो सबसे पहले वह request उसके पास जाएगी जिस iSP का आप इन्टरनेट इस्तेमाल कर रहे है (Airtel, Idea, Jio ) फिर ISP उसी request को Google server तक send करती है और google जानकारी को सर्च करके ISP को send कर देता है और फिर ISP आपको जानकारी देती है यह सब प्रक्रिया 1 सेकंड से भी कम समय में कम्पलीट हो जाता है |
👉इन्टरनेट का मालिक आखिर है कौन ? (Who is the owner of the Internet)
अगर मै कहू की इंटरनेट का कोई मालिक नही है तो आपको विस्वाश नहीं होगा लेकिन सच यही है इस पर किसी एक व्यक्ति या किसी देश की सरकार का एकाधिकार नही है | जो IPs समुंदर में cables डाल कर सारी दुनिया को आपस में connect करती है इसमें बहुत पैसे लगते है इसीलिए इन्टरनेट के हमको पैसे देने पड़ते है |
इंटरनेट के बारे में 10 दिलचस्प तथ्य!
आजकल हम इंटरनेट के लिए मोजिला फायरफॉक्स(Mozilla Firefox) , गूगल क्रोम (Google Chrome) जैसे इंटरनेट ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं | लेकिन 1993 में इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए मोज़ेक (NCSA Mosaic) वेब ब्राउज़र इस्तेमाल किया जाता था जिसको 1997 में बंद कर दिया गया था |
दुनिया की आबादी का 20% हिस्सा इंटरनेट इस्तेमाल कर रहा है| इसका मतलब एक अरब से अधिक लोग इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं|
स्वीडन की कुल लोगों की आबादी का 75% हिस्सा इन्टरनेट का इस्तेमाल करता है, जिस के साथ स्वीडन सबसे ज्यादा इंटरनेट को इस्तेमाल करने वाला देश है|
जो लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसेकि फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं वे अपने पूरे जीवन के 10 वें हिस्से जितना लम्बा समय फेसबुक और ट्विटर के इस्तेमाल करने पर ही व्यतीत कर देते हैं|
दुनिया में 19 प्रतिशत शादियां इंटरनेट के माध्यम से होती हैं| इंटरनेट शादी कराने का भी एक सफल माध्यम बनता जा रहा है|
Most Important Question For RSCIT Exam
1. इन्टनेट पर प्रकशित होने वाले पहला भारतीय समाचार पत्र कौन सा था?
उत्तर: पत्र द हिन्दू
देनिक जागरण
नवभारत टाइम्स
देनिक भास्कर
पत्र द हिन्दू
2. इन्टरनेट पर जानकारी खोजने के लिए इस्तेमाल होने वाले आर्क को किस यूनिवर्सिटी ने बनाया था?
उत्तर: मैकगिल यूनिवर्सिटी
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी
मैकगिल यूनिवर्सिटी
जापान यूनिवर्सिटी
कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी
3.भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ?
उत्तर: सिद्धार्थ
आर्यभट्ट
अशोक
सिद्धार्थ
बुद्ध
4..सामान्य रूप से प्रयुक्त किया जाने वाला कंप्यूटर है ?
उत्तर:डिजिटल कंप्यूटर
ऑप्टिकल कंप्यूटर
हाइब्रिड कंप्यूटर
एनालॉग कंप्यूटर
डिजिटल कंप्यूटर
5.विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर कब बना ?
उत्तर:1976
1976
1981
1980
1995
6.इंटरनेट क्या है?
उत्तर:विभिन्न नेटवर्क का एक विशाल कलेक्शन
इनमें में से कोई भी नहीं
लोकल एरिया नेटवर्क का एक इंटरकनेक्शन
एक सिंगल नेटवर्क
विभिन्न नेटवर्क का एक विशाल कलेक्शन
7. “सुपर कंप्यूटर” के बारे में लिखिए |
उत्तर: सुपर कंप्यूटर बहुत शक्तिशाली प्रकार के कंप्यूटर हैं जो बहुत अधिक तीव्रता से चलते हैं बहुत से लोगों द्वारा एक ही समय में कंप्यूटर द्वारा इंफॉर्मेशन को प्राप्त किया जा सकता है |
8. इन्टरनेट का स्वामी हैं।
उत्तर :उपर्युक्त में से कोई नहीं (None of Above)
आईटीएफ (ITF)
एनएसएफ (NSF)
A और B दोनों (Both)
उपर्युक्त में से कोई नहीं (None of Above)
9. कौन सा प्रोटोकॉल इंटरनेट में कनेक्ट क्लाइंट को आईपी एड्रेस असाइन करता है?
उत्तर :DHCP
RPC
IP
DHCP
TCP
10.इनमे से कौन सा कंप्यूटर वर्ल्ड का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था?
उत्तर :एनीयक
प्रत्युष
एनीयक
क्रे. क्रे. 1
टी-3ए
11.वेबसाइट के पहले पेज को कहते है :
उत्तर :होम पेज
होम पेज
ब्राउज़र पेज
वेब पेज
उपरोक्त सभी
12.Microsoft द्वारा बनाया गया Search Engine कौनसा है ?
उत्तर :bing
yahoo
bing
इनमें से कोई नहीं
rscit exam


0 Comments