Rajasthan Police Constable Exam Most Important Questions In Rajasthan GK
Q1.
सम्पसभा के संस्थापक के रूप में किसको जाना जाता है?
(a) माणिक्य लाल
(b) जयनारायण व्यास
(c) बलवंत सिंह
(d) गोविन्द गिरी
EXPLANATION
उत्तर :- (d)
- गोविन्द गुरु को गरासिया व भीलों के उद्धारक कहा जाता है। गोविन्द गुरु ने सन् 1883 में सम्प सभा की स्थापना की थी।
Q2.
निम्न युग्मों में से सुमेलित युग्मों का चयन कीजिए -
A. अहिछत्रपुर – नागौर
B. राठ – अलवर का हरियाणा से लगता क्षेत्र
C. देवलिया – बाड़मेर का पूर्वी भाग
कूट :
(a) A और C
(b) B और C
(c) A और B
(d) A, B और C
EXPLANATION
उत्तर :- (c)
(i) अहिछत्रपुर – नागौर को कहा जाता है।
(ii) राठ – अलवर का हरियाणा के लगता क्षेत्र।
(iii) देवलिया – प्रतापगढ़ का आस-पास का क्षेत्र।
Q3.
सर्वप्रथम किस रियासत ने राज्य में त्याग प्रथा को बन्द या सीमित करने का प्रयास किया था ?
(a) बूँदी रियासत ने
(b) जोधपुर रियासत ने
(c) जयपुर रियासत ने
(d) कोटा रियासत ने
EXPLANATION
उत्तर :- (b)
- राज्य में राजपूत समाज में लड़की के विवाह अवसर पर ढोली, भाट, चारण आदि जातियों को मुँह माँगी दान-दक्षिणा देनी पड़ती थी। इस प्रथा को त्याग प्रथा कहा जाता था। यह प्रथा कन्या वध को बढ़ावा देती थी। सर्वप्रथम वर्ष 1841 ईस्वी मेंजोधपुर राज्य में इस प्रथा को सीमित या समाप्त करने का प्रयास किया गया था।
Q4.
कुरब, मिसल, लाटा, बाँह पसाव, ताजीम आदि राजस्थान में जाने जाते थे -
(a) आभूषणों के रूप में
(b) वस्त्रों के रूप में
(c) रियासती लाग-बाग के रूप में
(d) मृत्यु की रस्मों के रूप में
EXPLANATION
उत्तर :- (c)
- राजस्थान में कुरब, मिसल, लाटा, बाँह पसाव, ताजीव, अखराई, कारज खर्च, नामो, नूता आदि रियासती लाग-बाग थे। ये रियासती लाग-बाग जनता के शोषण को बढ़ाते थें।
Q5.
गरासिया समुदाय में मृत्यु भोज या परिवारजन की मृत्यु पर दिया जाने वाला भोज किस नाम से पुकारा जाता है-
(a) मेक
(b) दापा
(c) जवेरा
(d) बयौरी
EXPLANATION
उत्तर :- (a)
- गरासिया समुदाय में परिवारजन की मृत्यु पर समाज के लोगों को भोज करवाया जाता है। इस भोज को मेक या कोंधिया कहा जाता है।
Q6.
निम्नलिखित रस्मों में से कौन-सी रस्में मृत्यु की रस्में है ?
A. मूकाण
B. लैण
C. डोरौ
D. पानीवाड़ा
E. पिण्डदान
कूट :
(a) A, C, D और E
(b) A, B, C और E
(c) A, B, D और E
(d) A, B, C, D और E
EXPLANATION
उत्तर :- (c)
(i) मृत्यु की रस्में – मौसर, उठावणा, आदिसराध, बिखैर, मूकाण, लैण, पानीवाड़ा, पिण्डदान, कपाल क्रिया, धोवण आदि।
(ii) डोरौ एक वैवाहिक रस्म है।
Q7.
निम्नलिखित युग्मों में सुमेलित युग्मों का चयन कीजिए -
A. राज्य गीत – केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देश
B. राज्य लोक नृत्य - घूमर
C. राज्य शास्त्रीय नृत्य - कथकली
कूट :
(a) A और C
(b) B और C
(c) A और B
(d) A, B और C
EXPLANATION
उत्तर :- (c)
(i) राज्य का गीत – केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देश
(ii) राज्य का लोक नृत्य – घूमर
(iii) राज्य का शास्त्रीय नृत्य – कत्थक
Q8.
हिन्दुओं के किस त्योहार को “नारियल पूर्णिमा या सत्य पूर्णिमा” भी कहा जाता है ?
(a) दिपावली को
(b) तीज को
(c) कृष्ण जन्माष्टमी को
(d) रक्षा बंधन को
EXPLANATION
उत्तर :- (d)
- रक्षा बंधन भाई-बहन का त्योहार है जो श्रावण की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनसे रक्षा का वचन लेती है।
- रक्षा बंधन के त्योहार को नारियल पूर्णिमा या सत्य पूर्णिमा भी कहा जाता है।


0 Comments