RSCIT NOTES – Basic Application Software
👉एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या है? (What is Application Software in Hindi)
Application software एक term होता है, जिसका इस्तमाल उन softwares के लिए होता है,जो की कोई specific काम करने के लिए बने होते हैं, ये generally एक program या collection of programs होता है|जिसे की end users के द्वारा इस्तमाल किया जाता है| वैसे इसे आप एक application या simply एक app भी कह सकते हैं| देखा जाये तो सभी दुसरे software जो की system software और programming software नहीं है उन्हें आप एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कह सकते हैं|
👉Application software की definition in Hindi !!!
यह एक ऐसा software होता है, जिसे की users को मदद करने के लिए develop किया गया होता है और ये केवल एक ही specific task perform कर सकता है| ऐसे Softwares को एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहा जाता है, ये System Software से पूरी तरह अलग होता है, जहाँ System Software background में चलता रहता है| वहीँ Application Software front end में चलता है और ये Users को चलता हुआ दिखाई भी पड़ता है|
👉वर्ड प्रोसेसर क्या है? (What is word processor)
वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर, एक तरह का General Purpose Application Software है। इसके मदद से हम किसी भी तरह का दस्तावेज़ (Document) बना सकते हैं। Word Processor Software की मदद से यह काम बेहद आसान हो जाता है। वर्ड प्रोसेसर का उपयोग करके डॉक्यूमेंट बनाने से हमारा तात्पर्य है – कीबोर्ड की मदद से टाइप करना, उसे स्टोर करना, प्रिंट करना, साथ ही डॉक्यूमेंट को और भी ज्यादे आकर्षक बनाना। साथ ही जब भी आवश्यकता हो, हम अपने डॉक्यूमेंट को एडिट यानि उसमे बदलाव कर सके। इसके साथ-साथ डॉक्यूमेंट को Format करना ताकि हमारा डॉक्यूमेंट देखने और समझने में आसान हो।
इस सॉफ्टवेयर के मदद से आप कम समय में काफी High Quality के डॉक्यूमेंट बना सकते हैं। इसकी मदद से आप किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट जैसे कि Resume, Letters, Projects, Assignments, Flyers, Certificates आदि तैयार करते हैं।
👉वर्ड प्रोसेसर की प्रमुख विशेषताएँ- (Key features of word processor)
जैसा कि आपको पता हैं कि Document बनाने का काम मैन्युअल रूप से यानि हाथों से भी किया जा सकता है। लेकिन बावजूद इसके हम लोग कम्प्युटर सॉफ्टवेयर की मदद से इन कामों को करते हैं। Word Processor की ढेर सारी विशेषताओं के कारण Manually के अपेक्षा इसका उपयोग काफी फायदेमंद है।
टाइप किए हुये Text में आसानी से किसी भी प्रकार का Changing करना आसान होता है।
Text को अपनी आवश्यकतानुसार आसानी से Format करने जैसे कि Bold, Italic, Underline करने की सुविधा होती है।
Document के किसी भाग से Text को Move या Copy किया जा सकता है।
अपनी आवश्यकतानुसार पेज का Set Up कर सकते हैं। अर्थात, पेज का Size, Orientation में changes करते हैं।
पेज के Margin को व्यवस्थित कर सकते हैं।
किसी भी Word के Spelling और Grammar की जांच कर सकते हैं और उसमें सुधार करने की भी सुविधा होती है।
Mail Merge का उपयोग कर एक Letter को आसानी से कई नाम से बनाया जा सकता है।
आज कई सारे वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर मौजूद हैं। जैसे कि- Writer, TextEdit, Microsoft Word, Abiword, WordPerfect
इस छोटे से Post में हमने जाना Word Processor क्या है? सामान्य Word Processor के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी हमने जाना।
👉स्प्रेडशीट क्या है? (What is a spreadsheet)
Spreadsheet कंप्यूटर का ऐसा सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम होती है जिससे डाटा को Table के रूप में मतलब Row और Column के फॉर्म में डाटा को मैनेज करने, अरेन्ज करने की सुविधा प्रदान करती है जिससे की आपने जो डाटा Row और Column में अरेन्ज किया है उस डाटा पर आप किसी तरह का एनालिसिस कर सके। यह डाटा कुछ भी हो सकता है कोई टेक्स्ट, न्यूमेरिकल इन्फोर्मेशन या लॉजिकल इन्फोर्मेशन हो सकती है। इस पर आप अलग-अलग तरह की कैलकुलेशन परफॉर्म कर सकते है। इसके द्वारा बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन भी कुछ ही देर में की जा सकती है।
अगर किसी डॉक्यूमेंट पर सिंपल तरह से Table बनाकर डाटा लिखा हुआ है तो अगर आपको उस डाटा पर कोई कैलकुलेशन करना है तो उसे आप Automatically Perform नहीं कर सकते है। लेकिन Spreadsheet के अंदर ऐसे Tools होते है जो Table Form में अरेन्ज किये गए डाटा पर एनालिसिस करने की सुविधा प्रदान करता है।
Most Important Question RSCIT Notes
1. सॉफ्टवेयर का क्या काम है ?
(क) कम्यूटर चलाना
(ख) शतरंज खेलना
(ग) हार्डवेयर की गणितीय और तार्किक क्षमता को संपन्न कराना
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर : हार्डवेयर की गणितीय और तार्किक क्षमता को संपन्न कराना
2. कंम्यूटर सॉफ्टवेयर को दो वर्गो में वर्गीकृत किया जा सकता है नाम बताए -
(क) सिस्टम सॉफ्टवेअर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेअर
(ख) हार्ड सॉफ्टवेअर और सॉफ्ट सॉफ्टवेअर
(ग) गेम सॉफ्टवेअर और मैथ सॉफ्टवेअर
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर : सिस्टम सॉफ्टवेअर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेअर
3. कंम्यूटर स्वयं सोच नहीं सकता है और ना ही निर्णय दे सकता है इस काम को संपन्न करनें के लिए प्रोग्राम की जरूरत पडती है। प्रोग्राम क्या है-
(क)सूचनाओ का समूह है
(ख) कार्यक्रम की रूपरेखा है
(ग)कंम्यूटर चलाने के तौर तरीके
(घ) क्रमवार सजे निर्देशों का एक सेट जो प्रॉब्लम हल करनें के लिए कंम्यूटर का मार्गदर्शन करता है
उत्तर : क्रमवार सजे निर्देशों का एक सेट जो प्रॉब्लम हल करनें के लिए कंम्यूटर का मार्गदर्शन करता है
4. एम एस वर्ड को रन कमांड के द्वारा खोलने के लिए क्या टाईप करते है।
(क)विनज़िप (Winzip)
(ख) विनवर्ड (Winword)
(ग) एम् एस डॉस (MS DOS)
(घ) एम् एस वर्ड (MS Word)
उत्तर : विनज़िप Winzip
5. Ms Word को Open करने पर कितनी Screen Windows पर दिखाई देती है।
(क)एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) कोई नही
उत्तर : दो
6. एमएस एक्सेल 2010 में, चयनित पंक्ति (सेलेक्टेड रो) को हाईड करने के लिए उपयोग की जाने वाली शोर्टकट की है?
(क) Ctrl+9
(ख) Ctrl+6
(ग) Ctrl+8
(घ) Ctrl+7
उत्तर: Ctrl+9
7. एमएस एक्सेल 2010 में, इन्सर्ट टैब में विभिन्न प्रकार के __________ सहित एक समूह निहित होता है?
(क) स्टाइल्स
(ख) फोन्ट्स
(ग) इलस्ट्रेशन
(घ) कोलेर्स
उत्तर: इलस्ट्रेशन


0 Comments